# औरंगबाद में महाराणा प्रताप चौक से समाहरणालय तक हुआ बिहार दौड़, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

- Link: https://liveindianews18.in/bihar-race-from-maharana-pratap-chowk-to-collectorate-also-organized-blood-donation-camp/
- Published: 2022-03-22T23:56:32+05:30
- Author: Central Desk

**औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** औरंगाबाद में बिहार दिवस पर कला संस्कृति
एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सुबह में बिहार
दौड़ का आयोजन किया गया। शहर के महाराणा प्रताप चैक से समाहरणालय तक हुए इस दौड़ को
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

![औरंगाबाद में बिहार दिवस के मौके पर आयोजित दौड़ को रवाना करते डीएम सौरभ जोरेवाल](
https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/03/22AUR15.jpg?resize
=1024%2C462&ssl=1)

औरंगाबाद में बिहार दिवस के मौके पर आयोजित दौड़ को रवाना करते डीएम सौरभ जोरेवाल

इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन तीन दिनों तक बिहार दिवस मनाएगा। यह कार्यक्रम
24 मार्च तक होगा। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, प्रभारी जिला 
सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, सहित विद्यालयों के 
सैकड़ों छात्र-छात्रा, महिलाएं, पुरुष, स्काउट गाइड के अलावा काफी संख्या में जिलावासी
उपस्थित थे। बिहार दिवस पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

शिविर में वरीय उप समाहर्ता अनीशा भारती, स्काउट गाइड के मनोज कुमार मेहता, अमृत रंजन
भास्कर एवं शुभम कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता
अनीशा भारती ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं दूसरी तरफ किसी भी
व्यक्ति को इमरजेंसी में रक्त की जरूरत पड़ने पर जान बचाया जा सकता है। उन्होंने जिला
वासियों से भी रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर मे वरीय उप समाहर्ता अनीशा भारती
एवं मनोज कुमार मेहता को उप विकास आयुक्त ने गुलाब का फूल एवं फूल का गुलदस्ता देकर
स्वागत किया।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/bihar-race-from-maharana-pratap-chowk-to-collectorate-also-organized-blood-donation-camp/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/bihar-race-from-maharana-pratap-chowk-to-collectorate-also-organized-blood-donation-camp/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/bihar-race-from-maharana-pratap-chowk-to-collectorate-also-organized-blood-donation-camp/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/bihar-race-from-maharana-pratap-chowk-to-collectorate-also-organized-blood-donation-camp/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
