# मनिका में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खुली, बैंक के जीएम ने किया उद्घाटन

- Link: https://liveindianews18.in/bank-of-india-branch-opened-in-manika-inaugurated-by-gm-of-the-bank/
- Published: 2022-03-26T11:15:27+05:30
- Author: Central Desk

**मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** मदनपुर प्रखंड के मनिका में बैंक
ऑफ इंडिया की शाखा शुक्रवार से काम करने लगी है। राज्य में इस बैंक की 57वीं ग्रामीण
शाखा का उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक (एनबीजी-बिहार) गिरीश कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन
के बाद महाप्रबंधक ने बैंक रहित इस क्षेत्र में शाखा खोलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को हर प्रकार की बैंकिंग सहायता प्रदान करने का आश्वासन 
दिया।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2022/03/25AUR8.jpg?resize
=738%2C371&ssl=1)

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते बैंक अधिकारी

कहा कि गांव में शाखा खुलने से क्षेत्र का समावेशी विकास के साथ ही वित्तीय समावेशन
के उद्देश्यों की भी प्राप्ति होगी। इस मौके पर औरंगाबाद के जिला वन अधिकारी तेजस जायसवाल(
आईएफएस), बैंक के पटना अंचल के आंचलिक प्रबंधक मुकेश शर्मा, मदनपुर के बीडीओ कुमुद 
रंजन, मदनपुर के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह सहित कई सम्मानित ग्राहक और स्थानीय
ग्रामीण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मनिका पंचायत का क्षेत्र अभी तक बैंक रहित रहा है।
मनिका में बैंक ऑफ इंडिया अपने आसपास के 16 गांवों के लगभग 50000 से अधिक आबादी वाले
क्षेत्र को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

**(आप हमें [फ़ेसबुक](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar), [ट्विटर](https://twitter.com/liveindianews18),
[इंस्टाग्राम](https://www.instagram.com/liveindianews18/) और [यूट्यूब](http://www.youtube.com/c/liveindianews18)
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. [व्हाट्सएप ग्रुप](https://chat.whatsapp.com/CaP0R9xpScFAk6HmFFc2SZ)
व [टेलीग्राम एप](https://t.me/joinchat/WPMOKqU-S768WMqC) पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक
करें. [Google News](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIHEoQswmc65Aw?oc=3&ceid=IN:hi)
पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)**

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/bank-of-india-branch-opened-in-manika-inaugurated-by-gm-of-the-bank/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/bank-of-india-branch-opened-in-manika-inaugurated-by-gm-of-the-bank/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/bank-of-india-branch-opened-in-manika-inaugurated-by-gm-of-the-bank/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/bank-of-india-branch-opened-in-manika-inaugurated-by-gm-of-the-bank/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
