# नाली का पानी बहाने वाले मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

- Link: https://liveindianews18.in/attack-on-drainage-fir-lodged/
- Published: 2020-09-29T20:37:17+05:30
- Author: Manoj Pandey

**Rafiganj**/**Aurangabad (Liveindianews18)**। रफीगंज प्रखंड के खंडवा गांव में नाला
का पानी बहाने को लेकर मारपीट के मामले में धर्मेंद्र सिंह, सुशील सिंह, अशोक सिंह 
एवं विवेक राज घायल हो गए। सभी का इलाज रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया
गया। वही प्रथम पक्ष से अशोक सिंह ने गांव के ही धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, सुशील
सिंह, अर्जुन सिंह ,महेंद्र सिंह को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज
कर यह उल्लेख किया कि होंडा सिटी लगाकर मेरे घर के आगे नाली का पानी उबछ कर बिग रहा
था।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2020/09/29AUR3c.jpg?
resize=1024%2C576&ssl=1)

तो मना करने पर सभी उक्त व्यक्ति पहले से ही प्लानिंग बनाकर लाठी ,खंती ,ईटा ,पत्थर
से मेरे ऊपर मारपीट करने लगे। जो आवाज सुन मेरी पत्नी विमल देवी एवं मेरा लड़का विवेक
एवं रिषभ राज बचाने आए तो उसके साथ सभी उक्त व्यक्ति मिलकर मारपीट करने लगा। जिससे 
सभी परिवार घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार ने गांव की ही अशोक सिंह,
विवेक राज, ऋषभ राज, अशोक सिंह की पत्नी, सूरज कुमार, आयुष कुमार, साथ में अज्ञात लोग
को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कर यह उल्लेख किया कि गांव के नाला
में कार्य चल रहा था।

 वही अशोक सिंह एवं उसके दो पुत्र रंगदारी मांग रहा था। नाला में 5 सौ ईटा को डाल दिया।
जिसे बोलने पर सभी उक्त ब्यक्ति ईटा, पत्थर ,रोडा से मारपीट करने लगे जिससे मेरा सर
भी फट गया। घायल धर्मेंद्र कुमार और सुशील कुमार को डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर औरंगाबाद
रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्त ने बताया कि नाली का पानी को ले मारपीट
की गई है। दोनो पक्षो के द्वारा रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया मामले की
तहकीकात की जा रही हैं।

**हमारे Whatsapp Group से जुड़े-** **[Click here](https://chat.whatsapp.com/IVjuJJNGi5qGGVZRUUBOZX)**

**Twitter पर मिलें **[https://twitter.com/liveindianews18](https://twitter.com/liveindianews18)

**Facebook पर मिलें**– [https://www.facebook.com/liveindianews18bihar](https://www.facebook.com/liveindianews18bihar)

**अपने मोबाइल पर अपटेप पाएं** **Google Playstore से ऐप डाउनलोड करें** – [**click here**](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wLiveIndiaNews18_10386036&hl=en_IN)

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/attack-on-drainage-fir-lodged/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/attack-on-drainage-fir-lodged/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/attack-on-drainage-fir-lodged/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/attack-on-drainage-fir-lodged/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
