# कही बेटी, कही बहन, कही बहु, कही भगिनी तो कही नातिन बनकर खोईंछा में वोट मांग रही काराकाट की AIMIM कैंडिडेट

- Link: https://liveindianews18.in/aimim-candidate-from-karakat-is-seeking-votes-in-khoinchha-by-posing-as-daughter-sister-daughter-in-law-sister-and-granddaughter/
- Published: 2024-05-09T00:29:18+05:30
- Author: State Desk

**बारूण(औरंगाबाद)(लाइव** **इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।** बिहार की हॉट सीट बनी काराकाट
संसदीय सीट से फायर ब्रांड चर्चित मुस्लिम लीडर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की
कैंडिडेट व जिला पार्षद प्रियंका चौधरी के चुनाव प्रचार का अंदाज औरों से अलग है।

वह क्षेत्र में जहां भी वोट मांगने जा रही है, उस जगह से वह अपने रिश्तों को जोड़ रही
है। वोटरो को रिश्तों की गर्माहट महसूस करा रही है। साथ ही यह भी अहसास करा रही है 
कि वह उनकी कौन लगती है।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG20240508192226.
jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)

इस दौरान वह नपे तुले अंदाज में विरोधियों पर भी सधा निशाना साध रही है। कही वह बाहरी
और पूर्व हो गए प्रत्याशियों पर प्रहार करते हुए कह रही है कि उन्हे बाहर के होने के
बावजूद काराकाट के लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया। सांसद बनाया तो केंद्रीय राज्यमंत्री
के ओहदे तक पहुंच गए पर बदले में जनता को कुछ नही मिला। जनता छली गई तो जनता ने भी 
उन्हे पूर्व बनाकर बदला चुका दिया। अब वें पूर्व फिर से वर्तमान बनने के लिए जनता को
लुभाने में लगे है। आपकी बेटी, बहन, बहु, भांजी, नातिन आपसे हाथ जोड़कर विनती कर रही
है कि वें उनके लुभावने वादों पर एतबार न करे। एतबार करेंगे तो फिर से छले जाएंगे जैसे
पहले ठगे गए थे।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240509-
WA0003.jpg?resize=1024%2C462&ssl=1)

एक और विरोधी प्रत्याशी पर वह निशाना साधते हुए कह रही है कि उनके अपने इलाकें के लोगों
ने उन्हे लगातार दो बार विधानसभा में भेजा। इसके बाद जनता ने उन्हे पूर्व बना दिया।
क्यो पूर्व बना दिया क्योंकि उन्होंने काम नही किया। इन्हे भी यदि वर्तमान बनाएंगे 
तो ये जैसे पहले कुछ नही किया, वैसे ही फिर कुछ नही करेंगे। लिहाजा इन्हे भी पूर्व 
ही रहने दीजिएं।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240509-
WA0001.jpg?resize=1024%2C461&ssl=1)

प्रियंका काराकाट का बेटा कहने वालों पर भी तीखे हमले कर रही है। कह रही है कि कौन 
बेटा, कैसा बेटा। जो यहां पला नही, खेला नही, तो बेटा कैसा? बेटा तो असली वही है जो
यहां पला हो और खेला हो। ऐसे बेटों से सावधान रहिए। ये अप्रवासी है। कुछ दिन के प्रवास
पर आए है। वोट लेकर चले जाएंगे। फिर झांकने नही आएंगे।

![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240508-
WA0006.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)

जबकि वह कहां जाने वाली है। काराकाट में ही जन्म लिया है। यही की बेटी हूं, बहु हूं,
मेरे सारे रिश्ते नाते यही है। ऐसे में मैं भला आपको छोड़कर कहां जाउंगी। औरों की ओर
मत देखिएं, मुझे ही वोट दीजिए। मैं आपसे खोईंछा में वोट मांग रही हूं। यह सारी बाते
प्रियंका ने बुधवार को बारुण के शेख बिगहा, इंगलिश और बारूण आदि गांवों में सघन जनसंपर्क
के दौरान कही। प्रियंका की इन बातों से वोटर भी कायल होते दिखे।

### Share this:

 * [  X ](https://liveindianews18.in/aimim-candidate-from-karakat-is-seeking-votes-in-khoinchha-by-posing-as-daughter-sister-daughter-in-law-sister-and-granddaughter/?share=twitter)
 * [  Facebook ](https://liveindianews18.in/aimim-candidate-from-karakat-is-seeking-votes-in-khoinchha-by-posing-as-daughter-sister-daughter-in-law-sister-and-granddaughter/?share=facebook)
 * [  Telegram ](https://liveindianews18.in/aimim-candidate-from-karakat-is-seeking-votes-in-khoinchha-by-posing-as-daughter-sister-daughter-in-law-sister-and-granddaughter/?share=telegram)
 * [  WhatsApp ](https://liveindianews18.in/aimim-candidate-from-karakat-is-seeking-votes-in-khoinchha-by-posing-as-daughter-sister-daughter-in-law-sister-and-granddaughter/?share=jetpack-whatsapp)

### Like this:

Like Loading…
